डाo अरुण कुमार सक्सेना एवं गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को महाकुंभ 2025 में आने का दिया आमंत्रण

1 min read

डाo अरुण कुमार सक्सेना एवं गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को महाकुंभ 2025 में आने का दिया आमंत्रण

ओजस्वी किरण डेक्स 

पश्चिम बंगाल। उत्तर प्रदेश के वन, पर्यावरण राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने आज सोमवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंददास से भेंट कर उन्हें प्रयागराज में अगले वर्ष जनवरी माह में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्यपाल को कुंभ कलश, महाकुंभ-2025 का लोगो, कुंभ साहित्य और उत्तर प्रदेश में बना गुड़ भेंट किया। इस अवसर पर वन मंत्री डॉ सक्सेना ने राज्यपाल से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में प्रयागराज की पावन धरती पर महाकुंभ 2025 को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए कार्य किया गया है । इस बार महाकुंभ अलौकिक अनुभूति से परिपूर्ण होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours