भारत ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, अरब सागर में तैनात किए जंगी पोत, शाह बोले, चुन-चुनकर मारेंगे

1 min read

भारत ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, अरब सागर में तैनात किए जंगी पोत, शाह बोले, चुन-चुनकर मारेंगे

नेवी ने अरब सागर में तैनात किए जंगी पोत; गृहमंत्री अमित शाह बोले, आतंकियों को चुन-चुनकर मारेंगे

ओजस्वी किरण ब्यूरो

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के हमले की आशंका से कांप रहे पाकिस्तान की परेशानी भारतीय नौसेना ने और बढ़ा दी है। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने युद्धपोत हाई अलर्ट पर कर दिए हैं और जहाजों की तैनाती भी की गई है। नेवी के जंगी जहाज आईएनएस-सूरत को गुरुवार को पहली बार सूरत के हजीरा पोर्ट पर तैनात कर दिया गया। आईएनएस सूरत पर बराक-8, ब्रह्मोस, एंटी-सबमरीन रॉकेट लांचर, तोप समेत कई अत्याधुनिक हथियार लगाए गए हैं। इसमें एंटी एयर वॉरफेयर के लिए 32 बराक-8 मिसाइल तथा एंटी-सरफेस वॉरफेयर के लिए 16 ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइलें तैनात की गई हैं। अरब सागर में युद्धाभ्यास के दौरान कई एंटी-शिप और एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलों की टेस्टिंग की गई है, ताकि युद्ध की तत्परता का प्रदर्शन किया जा सके और क्षेत्र में संभावित खतरों को रोका जा सके। इन तैयारियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि अन्य सेनाओं की तरह नौसेना भी किसी भी समय पाकिस्तान की खाट खड़ी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय तटरक्षक बल ने भी निगरानी बढ़ाने के लिए नौसेना के साथ निकट समन्वय में काम करते हुए गुजरात तट से दूर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास अग्रिम क्षेत्रों में जहाजों को तैनात किया है। इसी बीच, मौजूदा हालातों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेग्सेथ से फोन पर बात की। इस दौरान पीट हेग्सेथ ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ एकजुटता में खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours