पूर्व की भांति 45 किलो के बैग में मिलता रहेगा नीम कोटेड यूरिया : अनिल कुमार पाठक
Purv Ki Bhanti 45 kilo bag Mein Milta Rahega Neem coated uriya : Anil Kumar Pathak
ओजस्वी किरण डेक्स
लखनऊ। संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) अनिल कुमार पाठक ने कृषि विभाग की ओर से अवगत कराया है कि नीम कोटेड यूरिया 45 कि0ग्रा0 प्रति बैग 266.50 की दर पर पूर्व की भाँति निजी एवं सहकारिता क्षेत्र में बिक्री हेतु सुगमतापूर्वक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि मिट्टी की जाँच के आधार विभिन्न फसलों हेतु नाइट्रोजन तत्व की आवश्यकता की पूर्ति हेतु कृषकों के द्वारा मुख्य रूप से नीम कोटेड यूरिया उर्वरक का प्रयोग किया जाता है। नीम कोटेड यूरिया 45 कि0ग्रा0 प्रति बैग रू0 266.50 में अनुदानित दरों पर कृषकों को निजी एवं सहकारिता क्षेत्र में बिक्री हेतु उपलब्ध होती है।

उन्होंने बताया है कि नीम कोटेड यूरिया की भाँति उर्वरक नियन्त्रण आदेश 1985 में सल्फर कोटेड यूरिया पूर्व से नोटिफाइड है, परन्तु कृषकों को बिक्री हेतु उपलब्ध नही थी। भारत सरकार के द्वारा सल्फर कोटेड यूरिया को “यूरिया गोल्ड” के नाम से बिक्री हेतु शीघ्र ही बाज़ार में उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। भारत सरकार के द्वारा सल्फर कोटेड यूरिया यूरिया गोल्ड” 40 कि0ग्रा0 प्रति बैग की कीमत रू0 266.50 निर्धारित की गयी है। यूरिया गोल्ड में नाइट्रोजन 37 प्रतिशत तथा सल्फर 17 प्रतिशत उपलब्ध होगा। विशेषकर तिलहनी एवं दलहनी फसलों के अच्छे उत्पादन हेतु सल्फर तत्व की आवश्यकता होती है। कृषकों के द्वारा यूरिया गोल्ड के उपयोग करने की दशा में नाइट्रोजन के साथ-साथ सल्फर तत्व भी फसलों को उपलब्ध होगा।

+ There are no comments
Add yours