नैनी सेंट्रल जेल के कैदी की इलाज के दौरान मौत
ओजस्वी किरण ब्यूरो
प्रयागराज। नैनी सेंट्रल जेल में सजा काट रहे 65 वर्षीय कैदी की रविवार को इलाज के दौरान स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने 20 फरवरी को बीमार बंदी को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया था। कैदी की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई। मृतक कैदी की पहचान फतेहपुर के खागा, ताई निवासी 64 वर्षीय एजाज पुत्र पीर मोहम्मद के रूप में हुई है।
सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कैदी एजाज पुत्र पीर मोहम्मद 3 साल पहले 8 सितंबर 2024 को फतेहपुर से नैनी सेंट्रल जेल लाया गया था। जिसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। एजाज को अवस्था संबंधी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण उसे 20 फरवरी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

+ There are no comments
Add yours