एक ही संपत्ति का आधा दर्जन लोगों से कर लिया इकरारनामा
महिला समेत तीन के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज
ओजस्वी किरण ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवाब यूसुफ रोड पर एक महिला और उसके परिजनों ने मिलकर यूनाइटेड फेलोशिप फार क्रिश्चन सर्विस की जमीन को कई लोगों से इकरारनामा के जरिए बेच दी। इसकी जानकारी हुई तो करेली निवासी नीरज पांडे ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
नीरज पांडे द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार प्रार्थी नीरज पाण्डेय पुत्र स्व राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय निवासी-808/249/6 बी भावापुर, थाना करैली, जनपद प्रयागराज वर्तमान पता-24/14 नवाब युसुफ रोड़ थाना सिविल लाइन्स जनपद प्रयागराज का स्थायी निवासी है। प्रार्थी उपरोक्त भवन सं0-24/14 नवाब युसुफ रोड़ थाना सिविल लाइन्स जनपद प्रयागराज को श्रीमती विद्यावती लाल से 28 वर्ष की लीज पर लेकर निजी स्कूल तथा हास्टल आदि को चलाता है तथा वर्तमान में मेरा कब्जा बरकरार है। भूखण्ड सं0-11 को उत्तर प्रदेश सरकार ने जरिए पंजीकृत पट्टा दिनांक-13.04.1993 को विद्यावती लाल बहैसियत अध्यक्ष एवं पावर ऑफ अटार्नी होल्डर यूनाइटेड फेलोशिप फार क्रिश्चन सर्विस को 30 वर्ष के लिए पट्टे पर दिया था। विद्यावती लाल ने बहैसियत अध्यक्ष यूनाइटेड फेलोशिप फर क्रिश्चन सर्विस दिनांक-02.07.2024 को प्रार्थी एवं उनके साथियों के पक्ष में एक पंजीकृत इकरारनामा निष्पादित किया और निष्पादन की तिथि से प्रार्थी उपरोक्त भूखण्ड पर बहैसियत किरायादार काबिज है।
नीरज के अनुसार उपरोक्त इकरारनामा के बाद भी विपक्षी विद्यावती लाल उनके पुत्र सैमुएल एरिक लाल तथा शिवांगी लाल आपस में मिलजुलकर कई अन्य लोगो के साथ धोखधड़ी करके फर्जी इकरारनामा तथा पावर ऑफ अटार्नी निष्पादित किये है जो कि बिना यूनाइटेड फेलोशिप सोसायटी के अनुमति के निष्पादित किये गये है। जब कि इनको ऐसा करने का कोई अधिकार प्राप्त नहीं था। विद्यावती लाल ने फर्जी तरीके से एक पावर और अटार्नी अपने पुत्र सैमुएल एरिक लाल के पक्ष में दिनांक-24.02.2023 को निष्पादित किया जो कि बही संख्या-4 जिल्द सं0-10655 पेज 23 से 32 तक क्रमांक 105 पर उपनिबन्धक कार्यालय सदर द्वितीय प्रयागराज के कार्यालय में पंजीकृत है उपरोक्त पावर ऑफ अटार्नी की आड़ में सैमुएल एरिक लाल कई अन्य लोगो के पक्ष में फर्जी इकरारनामा निष्पादित कर रहा है। विद्यावती लाल को बिना सोसायटी के अनुमति के किसी अन्य को कोई भी पावर ऑफ अटार्नी नियुक्त करने का अधिकार प्राप्त नहीं है। सैमुएल एरिक लाल की पत्नी शिवांगी लाल जो कि सोसायटी की सदस्य भी है उपरोक्त इकरारनामे का पैसा अपने खाते में लेती है।
नीरज पांडे ने कहा है कि विद्यावती लाल तथा सैमुएल एरिक लाल द्वारा निष्पादित इकरारनामा तथा पावर ऑफ अटार्नी की सूचि में पावर ऑफ अटार्नी दिनांक-24.02.2023 द्वारा विद्यावती लाल बहक सैमुएल एरिक लाल, इकरारनामा दिनांक- 28.07. 2023 द्वारा सैमुएल एरिक लाल बहक रामेन्द्र श्रीवास्तव, इकरारनामा दिनांक- 17.10. 2023 द्वारा सैमुएल एरिक लाल बहक ज्ञानेन्द्र तिवारी, इकरारनामा दिनांक- 17.10. 2023 द्वारा सैमुएल एरिक लाल बहक कार्तिकेय त्रिपाठी और इकरारनामा दिनांक 31.05. 2025 द्वारा विद्यावती लाल बहक सैमुएल एरिक लाल एवं शिवांश राजीव जो कि विद्यावती लाल एवं सैमुएल एरिक लाल द्वारा निष्पादित किए गए हैं।
उन्होंने कहा है कि विद्यावती लाल एवं उनके पुत्र सैमुएल एरिक लाल द्वारा निष्पादित सभी इकरारनामा बिना सोसायटी के अनुमति के फर्जी तरीके से धोखाधड़ी करके निष्पादित किया गया है जो करने का उनके कोई भी अधिकार प्राप्त नही था।

+ There are no comments
Add yours