प्रयागराज का विकास करने में सरकार कर रही बेइमानी- अखिलेश यादव योगी सरकार पर साधा निशाना
पूर्व सांसद सलीम शेरवानी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे
ओजस्वी किरण ब्यूरो
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार शाम प्रयागराज पहुंचे। बदायूं से पांच बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे सलीम शेरवानी के चौफटका स्थित कंपनी में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि 60 हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी प्रयागराज में जाम की समस्या बनी हुई है। गंगा जस की तस मैली हैं और यमुना में सीधे नाले का गंदा पानी गिर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। कुंभ महाकुंभ में यहां विदेशों से लोग आते हैं। यहां विकास कार्य को करने में बेइमानी की गई। 60 हजार करोड़ खर्च होने के बाद भी जाम लग रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे यहां मिल जुलकर त्योहार मनाने की परंपरा रही है। होली और ईद पर हम एक दूसरे को गले लगाते हैं। वैसे भी प्रयागराज गंगा-यमुना और सरस्वती के संगम का शहर है। जो एक दूसरे से मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार जाएगी तभी प्रदेश में खुशहाली आएगी। रोजगार मिलेगा, गरीबी दूर होगी और महंगाई कम होगी।
सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश की हाल यह है कि एक पूरब जा रहा है दूसरा पश्चिम जा रहा है। कोई जापान जा रहा है तो कोई जर्मनी जा रहा है। कहा कि जब योगी बाबा जापान गए ही थे तो क्योटो देखकर आते। वाराणसी को क्योटो बनाने की बात हमेशा करते हैं लेकिन क्योटो कभी गए नहीं। अखिलेश यादव करीब दो घंटे प्रयागराज रहे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज प्रयागराज आगमन पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बमरौली हवाई अड्डे पर स्वागत किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में शामिल होने आये थे।
स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, महासचिव लल्लन राय, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, डॉ मानसिंह यादव, संदीप पटेल, गीता पासी, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, बासुदेव यादव, अंसार अहमद, हाजी परवेज अहमद,दूध नाथ पटेल, पंधारी यादव, अमरनाथ मौर्य, नरेन्द्र सिंह, रविन्द्र यादव, तारिक सईद अज्जू, बब्बन दुबे, सचिन श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, शांति प्रकाश, लाल चंद्र कुशवाहा, रमाकांत पटेल , मयंक यादव जोंटी, आदिल हमजा, डॉ राजेश यादव, संजीव यादव, पंकज पटेल,नाटे चौधरी, देवीलाल आदि सहित सैंकडों सपा नेता एवं कार्यकर्त्ता रहे।

+ There are no comments
Add yours