अस्पतालों में कल दोपहर १२ बजे तक ही चलेगी ओपीडी,चार एवं पांचको ओपीडी रहेगी बंद, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डाक्टरों की छुट्टियां निरस्त

1 min read

अस्पतालों में कल दोपहर १२ बजे तक ही चलेगी ओपीडी,चार एवं पांचको ओपीडी रहेगी बंद, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डाक्टरों की छुट्टियां निरस्त

 ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। रंगों के त्योहार होली पर आमजन की सुरक्षा एवं त्वरित इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ विभाग एवं सभी प्रमुख अस्पताल पूरी तरह से मुस्तैद हो गये हैं। रंगों के उत्सव के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं, केमिकल युक्त रंगों से होने वाली एलर्जी, आखों एवं त्वजा की समस्याओं और नशे के कारण होने वाली अनहोनी की आशंका को देखते हुए शहर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के साथ साथ एसआरएन, बेली एवं काल्विन, डफरिन एवं टीबी अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में मंगलवार से आपातकालीन सेवाओं को हाई अर्लट पर रखा गया है। वहीं सोमवार एवं मंगलवार को सुबह ९ बजे से दोपहर १२ बजे तक ओपीडी में मरीज देखे जायेंगे। चार एव पांच को ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी। शुक्रवार ६ मार्च से आपीडी सामान्य दिनों की तरह सुबह नौ वजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। एसआरएन अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. नीलम सिंह ने बताया कि सभी डाक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गयी हैं। ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गयी है। मरीजों की सुविधा के लिए एक्स-रे एवं पैथालाजी जांच की सुविधा भी दिन-रात उपलब्ध होगी। वहीं सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के रीजनल मैनेजर शरदेंदु शुक्ल ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए १०८ एवं १०२ एंबुलेंस सेवाएं २४ घंटे सुचारू रूप से चालू रहेंगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours