13 गांवों के किसानों की जमीनों का बिना सहमति के नहीं होगा अधिग्रहण,एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने जिलाधिकारी से की वार्ता

1 min read

13 गांवों के किसानों की जमीनों का बिना सहमति के नहीं होगा अधिग्रहण,एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने जिलाधिकारी से की वार्ता

 ओजस्वी किरण ब्यूरो 

प्रयागराज। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के चक हिनौता, चकिया हिनौता, मुकुंदपुर सहित कुल 13 गावों के किसानों की जमीन को पीडीए द्वारा अधिग्रहित कर आवासीय कॉलोनी बनाने के मुद्दे को लेकर सपा एम एल सी डॉ मानसिंह यादव ने आज़ जिलाधिकारी प्रयागराज से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि बगैर किसानों की सहमति के उनकी किसी भी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जायेगा।

अवगत हो कि उक्त गांवों के सैकड़ों किसान अपनी जमीन को बचाने के लिए कई दिन से अपनी जमीन पर ही बैनर लगा कर समुचित वार्ता का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगबारों के माध्यम से जानकारी हुई है कि उनकी जमीन का अधिग्रहण किया जाना है जबकि अभी तक उन लोगों से किसी भी विभाग के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी से कोई बात चीत नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि पहले ही रिंग रोड में काफ़ी जमीन जा चुकी है। थोड़ी बची है जिस पर खेती करके गुजारा करते हैं।अधिग्रहण की खबर से घबराये किसान धरना दे रहे हैं।

किसानों ने सपा एमएलसी डॉ मानसिंह यादव से अपनी समस्या को बताया जिस पर आज़ सपा एमएलसी डॉ यादव ने जिलाधिकारी से लम्बी वार्ता की। डॉ मानसिंह यादव के अनुसार जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि किसानों की जमीन बगैर उनसे वार्ता और सहमति के नहीं अधिग्रहीत की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours