होली पर आकस्मिक सेवाओं के लिए अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट मोड 

1 min read

होली पर आकस्मिक सेवाओं के लिए अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट मोड 

 ओजस्वी किरण ब्यूरों

 प्रयागराज। होली पर्व पर किसी प्रकार की आपात स्थित से निपटने के लिए महानगर के सभी प्रमुख अस्पतालों ने आकस्मिक सेवाओं को ‘हाई अलर्ट मोड पर रखा है। इसके तहत स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल, काल्विन, बेली, चिल्ड्रेन एवं मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय में मंगलवार से तीन दिनों तक २४ घंटे स्वास्थ्य सेवाएं एवं विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए चिकित्सकों के तीन पैनल तैयार किये गये हैं, हैं, जिन्हें आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में बांटा गया है। इसके अलावा फार्मासिस्ट सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी पर्याप्त संख्या में मौजूद होंगे। ट्रामा सेंटर में भी अतिरिक्त डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गयी है।मरीजों की सुविधा के लिए एक्स-रे एवं पैथालाजी जांच की सुविधा भी दिन-रात उपलब्ध होगी। ब्लड बैंक के इंचार्ज उत्तम यादव ने बताया कि ४० यूनिट ब्लड आरक्षित है जो मरीजों को आवश्कता पड़ने पर उपलब्ध हो सकेगा। एसआरएन अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. नीलम सिंह ने बताया कि अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं एवं ट्रामा सेंटर में ट्रामा सेंटर में अतिरिक्त डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गयी है। काल्विन अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. एसके चौधरीने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं चौबीस घंटे सुचारू रहेगी। अस्पाताल में सभी पर्याप्त दवाओं के साथ-साथ एक वार्ड को इमरजेंसी के लिए रखा गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours