परिवहन मंत्री ने यात्री का खोया बैग लौटाने पर निगम कर्मियों को दी बधाई 

1 min read

परिवहन मंत्री ने यात्री का खोया बैग लौटाने पर निगम कर्मियों को दी बधाई 

इस प्रकार की घटनाएं विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत करती हैं – दयाशंकर सिंह 

ओजस्वी किरण ब्यूरों

लखनऊ। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने एक यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित रूप से वापस लौटाने की सराहनीय पहल पर संबंधित कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना परिवहन विभाग के कर्मचारियों की ईमानदारी, जिम्मेदारी और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान एक यात्री का बैग बस में छूट गया था।आजमगढ़ डिपो की बस न UP78KT2112 आजमगढ़ सुल्तानपुर लखनऊ सेवा जिसके चालक संदीप पाण्डेय(संविदा)व् परिचालक रमेश चंद्र यादव (संविदा) थे।आजमगढ़ से लखनऊ जाते समय जगदीशपुर से 4 यात्री बैठे और आलमबाग बस स्टेशन पर उतरे उनका एक बैग बस में छूट गया जिसे चालक परिचालक द्वारा सुरक्षित रखा गया और उनके आने पर उन्हें लौटाया गया उस बैग में 5 लाख रुपये थे,जिसके मिलने पर यात्रियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी।बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान मौजूद था।

परिवहन मंत्री ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभाग के कर्मचारी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए निरंतर समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत करती हैं बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।

मंत्री ने संबंधित कर्मचारियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य विभाग की कार्यसंस्कृति को दर्शाते हैं और आमजन का विश्वास परिवहन व्यवस्था में और अधिक मजबूत करते हैं।

एम डी परिवहन निगम प्रभु एन सिंह के निर्देश पर उक्त चालक परिचालक को क्षेत्रीय प्रबंधक कक्ष में बुलाकर क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ द्वारा उन्हें उपहार देते हुए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा परिवहन निगम व् आजमगढ़ डिपो के लिए एक मिसाल कायम करते हुए गौरव बढ़ाया गया है जिसके लिए उनकी सराहना की जाती है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जाती है और ऐसे ही उदाहरण की अन्य कर्मचारियो से भी अपेक्षा की जाती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours