टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण – सतीश महाना
ओजस्वी किरण ब्यूरो लखनऊ
लखनऊ। टी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम को उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि टीम इंडिया की न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पर यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने मैदान पर अद्भुत कौशल, अटूट संयम और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी-20 विश्व कप जीतकर भारतीय टीम ने विश्व क्रिकेट में अपनी श्रेष्ठता को फिर सिद्ध किया है।
उन्होंने कहा कि इस विजय ने करोड़ों देशवासियों के हृदय में नया उत्साह और ऊर्जा भर दी है। यह जीत देश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
सतीश महाना ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

+ There are no comments
Add yours