समाजवादी विचारों से ही सामाजिक समरसता संभव- राम आसरे विश्वकर्मा
कीडगंज में विश्वकर्मा समाज का होली मिलन समारोह आयोजित
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। समाजवादी विचारों पर चलकर ही समाज में सामाजिक समरसता कायम होना संभव है। उक्त विचार विश्वकर्मा मंदिर कीडगंज में आज़ आयोजित समाज द्वारा होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने व्यक्त किया।
पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर पा रही है बल्कि सामाजिक एकता एवं भाईचारे के माहौल को बिगाड़ने के लिए भाजपा के नेता अक्सर अनर्गल बाते बोलते रहते हैं। बेरोजगार परेशान है, आत्म हत्या कर रहा है. किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. बच्चों का अपहरण दिन दहाड़े हो रहा है, लूट, हत्या की घटनायें आम हो चुकी हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री जीरो टाल रेंस का दावा करते फिर रहे हैं।
पूर्व मंत्री श्री विश्वकर्मा ने दावा किया किया की आगामी 2027में पीडीए की एकजुटता रंग लाएगी और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
समारोह की अध्यक्षता राम निरंजन विश्वकर्मा तथा संचालन रमाकांत विश्वकर्मा ने किया।
इस मौके पर कृष्णा विश्वकर्मा, पंकज मनु, आदित्य नारायण, संदीप विश्वकर्मा, महेन्द्र विश्वकर्मा, ईश्वर नारायण, शिव शंकर, केशव विश्वकर्मा, कृष्णा, गन्ने, डॉ वंशराज विश्वकर्मा, रामसूरत विश्वकर्मा आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours