10वीं के छात्र पर परीक्षा केंद्र के बाहर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। केंद्रीय विद्यालय के बाहर एक छात्र पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद छात्र के पिता ने कई लड़कों के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरफोर्स थाना क्षेत्र के खटांगी गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा राहत सिंह 10वीं का छात्र है। वह बीबीएस कादिलपुर में अध्ययनरत है। उसकी बोर्ड परीक्षा का सेंटर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय मनौरी में था। सात मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर में उनका बेटा स्कूल के मुख्य गेट पर खड़ा था।
आरोप है कि इसी दौरान पीयूष सिंह, आर्यन सिंह (टिंकू), शुभम, विक्की सिंह, पंकज सिंह और राहुल सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके बेटे को गंदी-गंदी गाली देने लगे। मना किया तो सभी ने लाठी, ईंट-पत्थर और डंडा से हमला कर दिया। इससे बेटा जख्मी हो गया। विरोध पर हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने घरवालों को बताया तो पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही qहै।

+ There are no comments
Add yours