एसआरएन अस्पताल की पांच लिफ्ट खराब, गंभीर मरीज परेशान 

1 min read

एसआरएन अस्पताल की पांच लिफ्ट खराब, गंभीर मरीज परेशान 

पहली एवं दूसरी मंजिल तक सीढ़ियों के सहारे मरीजों की जान जोखिम में डालकर ले जाते तीमारदार

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। प्रयागराज के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) में अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल की नई, पुरानी, पीएमएसएवाई, गैस्ट्रो, बर्न यूनिट एवं ट्रामा सेंटर सहित विभित्र विल्डिंगों में कुल आठ लिफ्ट लगी हैं। जिसमें से पांच लिफ्ट कई महीनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी हैं। लिपट बंद होने से सबसे ज्यादा मार उन गंभीर मरीजों पर पड़ रही है जो चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं।

इसमें से इन दिनों पांच लिफ्ट बंद होने के कारण तीमारदार अपने मरीजों को स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर सहित सीढ़ियों के रास्ते पहली एवं दूसरी मंजिल तक ले जाने के लिए मजबूर हैं। मंगलवार को सुलेम सराय के रहने वाले अमृत पटेल के परिजनों को ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गंभीर चर्म रोग एवं गले की समस्या से जूझ रहे अमृत इतने कमजोर थे कि वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उन्हें दूसरी मंजिल पर डाक्टर को दिखाना था, लेकिन लिफ्ट खराब मिली। कोई चारा न देख परिजनों ने उन्हें व्हीलचेयर सहित उठाकर सीढ़ियों से ऊपर ले गए। जिससे हादसे का खतरा बना रहा। अमृत की माता ने बताया कि पांच भाइयो में चौथे नंबर का अमृत पिछले दो हफ्तों से गंभीर बीमारी के कारण खाना-पीना नहीं खा पा रहा है। अत्यधिक कमजोरी के कारण वह चलने में अक्षम है, ऐसे में पड़ी लिफ्ट के कारण व्हीलचेयर सहित उठाकर सीढ़ियोंसे ऊपर लाना पड़ा। ट्रामा सेंटर की स्थिति इतनी गंभीर है कि दुर्घटना में घायल मरीज भी सीढ़ियों के सहारे वार्डों तक जाने को मजबूर हैं। पहली और दूसरी मंजिल पर मर्ती मरीजों को एक्स-रे और सीटी स्कैन के लिए ले जाने में तीमारदारों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours