रंगोत्सव के रंग में रंगे शहर पश्चिम के व्यापारी,व्यापारी महासंघ ने राधाकृष्ण थीम पर हर्षोल्लास से खेली फूलों की होली
ओजस्वी किरण संवाददाता
प्रयागराज। शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ द्वारा सामाजिक समरसता के भाव को बढ़ाने, भेदभाव ऊंच-नीच को मिटाने, प्रेम और सौहार्द के लिए शहर पश्चिम के व्यापारियों ने ‘रंगोत्सव’ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन भव्यता के साथ धूमनगंज स्थिति सुधा वाटिका में किया गया।
इस अवसर पर राधा-कृष्ण थीम पर होली का महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया व्यापारियों ने फूलों एवं अबीर-गुलाल के साथ पारंपरिक रूप से रंगोत्सव का आनंद लिया। एक-दूसरे गले लग होली की बधाई देते हुए व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापारी महासंघ को मजबूत और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चेयरमैन अखिलेश सिंह, अध्यक्ष धर्मेंद्र द्विवेदी, महामंत्री धनजंय सिंह, अतिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनू साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, रामलोचन, पप्पू केसरवानी, प्रभारी अतुल केसरवानी, संयोजक नरेंद्र खेड़ा व मंजीत कुशवाहा, ज्ञान केसरवानी, राजीव कपूर, हिमांशु निक्की गुप्ता, सुरेश गुप्ता, दिलजीत सिंह, रतन अग्रवाल, फय्याज अहमद, राकेश जैन, सोनू गुप्ता, अनिल चौरसिया, पिंटू कुशवाहा, क्रिसलय केसरवानी, योगेंद्र कुशवाहा, राजू सिंगरौर, विकास वर्मा, मनीष सेठ,मनोज, सुभाष साहू समेत बड़ी व्यापारी मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours