दरोगा भर्ती के अभ्यर्थी गंगा में डूबा, मौत

0 min read

दरोगा भर्ती के अभ्यर्थी गंगा में डूबा, मौत

ओजस्वी किरण ब्यूरों

प्रयागराज। शिवकुटी थाना क्षेत्र के नागवासुकि मंदिर के सामने गंगा में एक युवक का शव मिला। वह अमेठी का रहने वाला था। एक दिन पहले आयोजित हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में उसने हिस्सा लिया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकुटी थाना क्षेत्र के नागवासुकी मंदिर के सामने पीपे के पुल के पास रविवार दोपहर अमेठी निवासी एक छात्र का शव पानी में डूबा मिला है। छात्र गोविंदपुर में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। दो दिन पहले आयोजित हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में उसने भाग लिया था। पिता ने बेटे की मौत को संदिग्ध जाहिर करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और सोमवार को अंतिम संस्कार के लिए अमेठी चले गए। शिवकुटी पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours