प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी

1 min read

प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी

मेल भेजकर कहा- पास्पोर्ट ऑफिस में भी ब्लास्ट होगा, 19 साइनाइड गैस से भरे बम रखे है

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल करने वाले ने लिखा कि दोपहर 2.10 बजे ब्लास्ट होगा। इसकी जानकारी मिलते ही डाकघर मे अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर आफिस से बाहर भाग निकले। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। मेल करने वाले ने लिखा कि आपके पासपोर्ट, डाक परिसर और वॉशरूम में 19 सायनाइड गैस से भरे बम रखे गए हैं। जो दोपहर 2:10 बजे फटेंगे। सभी को तुरंत बाहर निकालें और नाक और मुंह ढक लें।
ब्लास्ट की धमकी की बात जैसे ही फैली डाकघर मे अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग, कर्मचारी इमारत से तेजी से निकलने लगे। मामले की सूचना आला अफसरों तक पहुंची तो सभी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव ने बताया कि आज सुबह करीब पौने आठ बजे सौरभ विश्वास नाम के एक व्यक्ति द्वारा हॉटमेल से आरपीओ को एक ईमेल भेजा गया, जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी। वह ईमेल सर्किल ऑफिस लखनऊ पहुंचा, जहां से व्हाट्सएप के माध्यम से हमें इसकी सूचना मिली। हमने बिना देरी किए पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबी जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यह एक अफवाह कॉल थी।
उन्होंने अनुरोध किया है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अब उस ईमेल आईडी और भेजने वाले ‘सौरभ विश्वास’ की तलाश में जुट गई है ताकि इस तरह की दहशत फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
इस बाबत इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राम आसरे ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। जांच शुरू करते ही डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते को सूचना देकर बुलाया गया। एहतियात के तौर पर डॉकघर में मौजूद लोगों को बाहर किया गया, ताकि एक एक कोना जांचा जा सके। खोजी कुत्ता दल की दो टीमों ने पार्किंग तक में जांच की। कहीं कुछ नहीं मिला।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours