शिक्षक के बंद मकान में लाखों की चोरी,चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात- नकदी उड़ाए

1 min read

शिक्षक के बंद मकान में लाखों की चोरी,चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात- नकदी उड़ाए

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। औद्योगिक थाना क्षेत्र के महुआरी में चोरों ने मंगलवार की देर रात शिक्षक के बंद मकान का ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी के लॉकर को तोड़कर लाखों के जेवरात और लगभग 30 हजार रुपए और लाखों के जेवरात उड़ा दिए।

सुबह होने पर जब चोरी की जानकारी हुई तो घर के अन्य सदस्यों और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला है। घटना की तहरीर थाने पर दी गई है। पुलिस घटना आकी जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के महुआरी के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह और अनिकेत सिंह पुत्र राजवंत सिंह दो भाई है। धर्मेंद्र सिंह हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। जबकि अनिकेत सिंह पीलीभीत में शिक्षक है। दोनों भाइयों की मकान एक पास ही बना हुआ है। अनिकेत की पत्नी भी टीचर है। जो इन दिनों अपने मायके गई हुई है।

अनिकेत की मां गायत्री देवी बड़े बेटे के घर पर मंगलवार को रात में चली गई। मकान में ताला बंद कर दिया। उस दौरान तीन युवक पहुंचकर बंद मकान का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुसकर पूरे मकान को खंगाल डाला। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी सहित सभी दराज खोल दिया और एक जंजीर, छागल, पायल, समेत 30 हजार कैश उड़ा ले गए। सुबह जब मां गायत्री देवी वापस अपने घर लौटी तो गेट का दोनों ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंडे जाकर देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था।

चोरी की सूचना उन्होंने तत्काल बड़े बेटे और छोटे बेटे को दी। इसके बाद बड़े बेटे ने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। चोरी की तहरीर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने औद्योगिक थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours