यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ शुरू 

1 min read

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ शुरू 

250 केंद्रों हो रहा मूल्यांकन, प्रयागराज के 10 केंद्रों पर जांची जाएंगी कापियां 

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से प्रदेश के 250 केंद्रों पर शुरू हो गया। 15 दिनों में ढाई करोड़ कापियों की जांच पूरी होगी। परीक्षक प्रतिदिन हाईस्कूल की 45-50 और इंटर की 40-45 कापियों का मूल्यांकन करेंगे। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सख्ती से सुरक्षा व निगरानी के निर्देश दिए हैं।

75 संकलन केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। मूल्यांकन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा, जरूरत पर समय बढ़ाया जा सकता है। रैंडम चेकिंग होगी, गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों पर बाहरी लोगों व मोबाइल फोन का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 24 घंटे सशस्त्र पुलिस तैनात की गई है।

प्रयागराज के डीआईओएस पी एन सिंह ने बताया कि जीआईसी, सीएवी, डीएवी मीरापुर, क्रास्थवेस्ट गर्ल्स कालेज, कुलभाष्कर आश्रम इंटर कालेज, एंग्लो बंगाली, केपी इंटर कालेज, जगत तारन गर्ल्स, भारत स्काउट गाइड व ईश्वर शरण इंटर कालेज में सुबह 10 बजे से मूल्यांकन शुरू हुआ।

सचिव भगवती सिंह ने बताया कि हाईस्कूल के लिए 4,300 अंकेक्षक, 8,550 उप प्रधान परीक्षक व 83,800 परीक्षक तैनात हैं। इंटर परीक्षा के लिए 2,590 अंकेक्षक, 5,300 प्रधान परीक्षक व 48,990 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। कुल 1.53 लाख कर्मी ऑनलाइन प्रणाली से मूल्यांकन करेंगे। 75 मुख्य नियंत्रक, 250 उप नियंत्रक, जिला पर्यवेक्षक व डीएम द्वारा स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

कमांड एंड कंट्रोल रूम से सुबह 8 से रात 8 बजे तक दो शिफ्टों में 250 केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट में प्रयागराज समेत 5 जिलों में ऑनलाइन अंक अपलोड किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours