सेवार्थम फाउंडेशन ने दिखाई मानवता की मिसाल, घायल युवक की मदद को बढ़ाया हाथ

1 min read

सेवार्थम फाउंडेशन ने दिखाई मानवता की मिसाल, घायल युवक की मदद को बढ़ाया हाथ

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

चांदा, सुल्तानपुर। समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं की एक उत्कृष्ट मिसाल पेश करते हुए सेवार्थम फाउंडेशन ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक की सहायता कर सराहनीय कार्य किया है। चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोइरीपुर निवासी साहिल सोनी, पुत्र राकेश सोनी, बीते बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। यह दुर्घटना ढकवा बाईपास, लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर हुई, जिसमें साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही सेवार्थम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी के नेतृत्व में फाउंडेशन की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। बिना समय गंवाए टीम वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर पहुँची, जहाँ घायल युवक का इलाज चल रहा है। टीम ने न केवल साहिल के स्वास्थ्य की जानकारी ली, बल्कि उनके परिवार को मानसिक संबल भी प्रदान किया।फाउंडेशन द्वारा मौके पर ही ₹21,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे उपचार में आ रही तत्कालिक कठिनाइयों को कम किया जा सके। इसके साथ ही संस्था ने भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया, जिससे पीड़ित परिवार को राहत और भरोसा मिला। इस दौरान प्रतापपुर कमैंचा मण्डल के अध्यक्ष अनिल दुबे, उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, आशीष बरनवाल तथा मण्डल महामंत्री प्रेमचंद जायसवाल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर घायल युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
स्थानीय लोगों ने सेवार्थम फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की है। आज के दौर में, जब अक्सर लोग दूसरों की मदद से पीछे हट जाते हैं, ऐसे समय में इस प्रकार की सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनती है।सेवार्थम फाउंडेशन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना आज भी जीवित है। संस्था का यह कार्य न केवल एक जरूरतमंद परिवार के लिए सहारा बना, बल्कि पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश भी छोड़ गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours