मां कल्याणी ने दिए महागौरी के स्वरूप में भक्तों को अलौकिक दर्शन

1 min read

मां कल्याणी ने दिए महागौरी के स्वरूप में भक्तों को अलौकिक दर्शन

आज होगा श्री राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन, भक्तों ने किया डा अनिरुद्ध जी महाराज की कथा का श्रवण 

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। मां कल्याणी देवी मंदिर धाम में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के अष्टमी दिवस पर प्रातःकाल 5 बजे महामंत्री पंडित श्याम जी पाठक ने विधि विधान पूर्वक मां कल्याणी जी का मंगला आरती कर माता महागौरी का आह्वान किया।

मां का दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ की कतार लगी रही। भक्तों ने मंदिर प्रांगण में चल रही दुर्गा सप्तशती पाठ और शतचंडी महायज्ञ में भाग लिया। शाम 6 बजे मां कल्याणी देवी का श्रृंगार दर्शन का पट भक्तों के लिए खोला गया और मां कल्याणी स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित माता महागौरी के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिया। भक्तगणों के जयकारे से पूरा कल्याणी देवी धाम गूंज उठा। शाम 7 बजे मां कि महाआरती और मध्य रात्रि 12: 30 शयन आरती अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार पाठक के द्वारा विधिवत किया गया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को को नवरात्रि के नवमी तिथि पर मां कल्याणी देवी का श्रृंगार माता सिद्धदात्री के स्वरूप में किया जाएगा। मां का संपूर्ण रत्न जड़ित जड़ाऊ श्रृंगार स्वर्ण आभूषणों एवं बहुरंगी फूलों से किया जाएगा माता महागौरी चतुर्भुजी स्वरुप में कमल पुष्प पर विराजित होगी और हाथों शंख चक्र गदा और पद्म धारण करेंगी। इसके अलावा दोपहर 12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा और कुंवारी कन्याओं का पूजन भोजन के पश्चात शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न होगी और भंडारे का आयोजन किया जाएगा 

मेले के प्रबंधन अध्यक्ष सुशील कुमार पाठक महामंत्री श्याम जी पाठक संयोजक अनिल पाठक, यज्ञाचार्य संतोषानंद महाराज, दिलीप पाठक, सुधीर सैकड़ो स्वयं सेवक एवं पुलिस के जवान तैनात रहे।

इस अवसर मां कल्याणी देवी मंदिर धाम के अंतर्गत श्री नवसंवत्सर मानस समिति के द्वारा आयोजित श्री राम कथा के 

अष्टमी दिवस पर भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास डा अनिरुद्ध जी महाराज ने लंका कांड के प्रसंग को सुनाया। कथा का संचालन प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी ने किया। 

इस अवसर कुमार नारायण पंडित कृष्ण कुमार पाठक, महामंत्री सुबोध खन्ना, शिवबाबू त्रिपाठी, राजेश केसरवानी, मनोज टंडन, कुंवर जी टंडन, राजू यादव सहित सैकड़ों भक्तों ने आरती किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours