कोल्ड स्टोरेज हादसे में मैनेजर समेत दो अन्य गिरफ्तार
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। आदर्श कोल्ड स्टोरेज के मालिक व पूर्व मंत्री अंसार अहमद के सहयोगियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। नामजद आरोपित कोल्ड स्टोरेज का मैनेजर उस्मान व मो. इरफान को फाफामऊ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वे घर छोड़कर भागे थे। उनके कई करीबियों को पूछताछ के लिए पुलिस ने उठाया था। मो. असलम बाबा को अभी पुलिस नहीं पकड़ सकी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि सपा सरकार में मंत्री रहे अंसार अहमद का फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में आदर्श कोल्ड स्टोरेज है। पिछले दिनों तीन मंजिला स्टोरेज में अमोनिया टैंक फट गया, जिससे बिल्डिंग ढह गई। दर्दनाक हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हो गए थे।
पुलिस और प्रशासन ने जांच तमाम खामियां मिली, जिसके आधार पर अंसार अहमद समेत सात नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया गया। इसके बाद अंसार अहमद, उसके बेटे, भतीजे व कार ड्राइवर को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।
आरोपित घरों से फरार थे
फाफामऊ पुलिस ने एसओजी गंगापार की टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि नामजद आरोपित घर छोड़कर भागे हुए हैं। कुछ के मकान में ताला लटक रहा था।

+ There are no comments
Add yours