आशुतोष ब्रह्मचारी को बम से उड़ाने की धमकी
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन उत्पीड़न की एफआईआर कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को जान से मारने की धमकी मिली है।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि अंजान नंबर से कॉल करने वाले ने कहा कि शंकराचार्य के केस की पैरवी बंद कर दो वरना बम से उड़ा देंगे। तुम्हे और तुम्हारे वकील सौरभ गुप्ता को उठवा लेंगे। आशुतोष ब्रह्मचारी ने धमकी मिलने के बाद शामली पुलिस से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार शाम को पुलिस टीम उनके घर पहुंची और जानकारी ली।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, 25 मार्च को अज्ञात मोबाइल नंबर +923200605681 से धमकी वाली कॉल आई थी। एसएसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- मामले की जांच की जा रही है।
आशुतोष महाराज, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों से यौन शोषण के आरोप के मामले के पैरवीकार हैं। उन्होंने ही बटुकों को कोर्ट के सामने पेश कर एफआईआर कराई थी। हालांकि, शंकराचार्य को इस मामले में हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है।

+ There are no comments
Add yours