न्यूरोसर्जन पर आरोप लगाने वाली छात्रा का हुआ मेडिकल,मेडिकल के समय नर्स से भिड़ी छात्रा

1 min read

न्यूरोसर्जन पर आरोप लगाने वाली छात्रा का हुआ मेडिकल,मेडिकल के समय नर्स से भिड़ी छात्रा

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ कार्तिकेय शर्मा पर बैडटच का आरोप लगाने वाली छात्रा का आज शुक्रवार को डफरिन अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान वहां भी कुछ देर के लिए हंगामा हो गया।

छात्रा के भाई ने बताया कि बहन का मेडिकल परीक्षण होने के दौरान अस्पताल में मौजूद एक नर्स ने चोरी-छिपे उसका वीडियो बनाया। बहन ने विरोध किया तो उसे धमकाया और मारपीट की। एफआईआर दर्ज कराने की भी धमकी दी।

इस मामले में शाहगंज के थाना अध्यक्ष कपिल कुमार का कहना है कि उनके पास फोन आया था। इस पर थाने से एक दरोगा मौके पर पहुंचे। लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने मामला सुलझा लिया। कहा कि वो कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण हो चुका है। अब मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस घटना के दौरान मौजूद ड्यूटी स्टाफ, मरीजों और तीमारदारों के भी बयान दर्ज करेगी। चैंबर के बाहर और परिसर में लगे कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे।

न्यूरोसर्जन बोले- लड़की को बैडटच किया तो चिल्लाई क्यों नहीं

बैडटच का आरोप लगाने वाली लड़की मनोरोगी (साइको) है। ऐसे में वह कुछ भी कह सकती है। कुछ भी कर सकती है। आजकल वसूली का धंधा चल रहा है। हंगामा करने वालों में शामिल एक युवक फोन पर किसी से कह रहा था कि डॉक्टर का इतना चरित्र हनन कर देंगे कि वह खुद ही कटोरा लेकर भागता फिरेगा। यह कहना है प्रयागराज के प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा का।

डॉ शर्मा ने कहा कि कैमरे लगे हैं, वो देखे जा सकते हैं। अगर मैंने कुछ किया होता तो लड़की उसी समय चिल्लाती। क्लीनिक बंद हो गया। इसके बाद 15-20 लड़के आए और हंगामा करने लगे। मैंने उनसे हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। 

उन्होंने कहा कि मैं पिछले 40 साल से इलाज कर रहा हूं। मेरी यही मांग है कि निष्पक्ष जांच हो। हमारा सीसीटीवी देख लें। मेरी पत्नी भी उस समय आ गई थी। वह मुझे चाय देने आई थी। वह भी वहीं खड़ी हो गई। मेरी स्टाफ सब्बो, मेरा गार्ड सब वहीं पर थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours