पुलिस आयुक्त ने किया ‘शान्तिपुरम’ पुलिस चौकी का उद्घाटन

1 min read

पुलिस आयुक्त ने किया ‘शान्तिपुरम’ पुलिस चौकी का उद्घाटन

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

​प्रयागराज। ​प्रयागराज कमिश्नरेट में सुरक्षा व्यवस्था को चाक- चौबंद करने और पुलिस की पहुंच आम जनता तक और सुगम बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस आयुक्त प्रयागराज, जोगेन्द्र कुमार ने गंगानगर जोन के थाना फाफामऊ क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी ‘शान्तिपुरम’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

​शान्तिपुरम क्षेत्र में जनसंख्या और व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार को देखते हुए लंबे समय से एक सुसज्जित पुलिस चौकी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस नई चौकी के क्रियाशील होने से अब फाफामऊ और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।​ उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से ​अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था),​अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय)​ पुलिस उपायुक्त, गंगानगर ​सहायक पुलिस आयुक्त थरवई शामिल रहे।​

उद्घाटन के पश्चात पुलिस आयुक्त ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और वहां तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करें और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours