दबिश देने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला व पथराव,वांछित अपराधी फरार, तीन लोग गिरफ्तार, सपा विधायक विजमा यादव ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

1 min read

दबिश देने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला व पथराव,वांछित अपराधी फरार, तीन लोग गिरफ्तार, सपा विधायक विजमा यादव ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

 ओजस्वी किरण संवाददाता 

प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बालू खनन और जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित अभियुक्त मोहम्मद इमरान अहमद उर्फ गुलजार की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम पर शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने पथराव किया। इससे अफरातफरी मच गई।

पनाह देने वाले ग्राम प्रधान सहित तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया तो हंगामा मच गया। सिकंदरा पुलिस चौकी को दर्जनों लोगों ने घेर लिया और आरोपितों को छुड़ाने की कोशिश की।

इस बीच सपा विधायक विजमा यादव भी पहुंच गई और कार्रवाई को गलत बताया। पुलिस पर पथराव और हंगामे की खबर पाकर एसीपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर किसी तरह स्थिति को संभाला। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहरिया थाना क्षेत्र के जुगनीडीह गांव निवासी मोहम्मद इमरान अहमद उर्फ गुलजार पुत्र निसार अहमद पर जानलेवा हमला और अवैध रूप से बालू खनन का मुकदमा दर्ज है। उसकी तलाश चल रही है।

शुक्रवार रात पुलिस की सर्विलांस टीम को पता चला कि गुलजार फूलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ग्राम प्रधान के घर के पास मौजूद है। तब बहरिया पुलिस और एसओजी की टीम ने वांछित अभियुक्तों को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बड़ी संख्या में लोग एकजुट हो गए और विरोध करते हुए पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई।

इसी का फायदा उठाकर आरोपित वहां से फरार हो गया। तब पुलिस टीम ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को यह कहते हुए पकड़ लिया को वांछित अभियुक्त का पनाह दिए थे। तीनों को पकड़कर पुलिस जब सिकंदरा पुलिस चौकी पहुंची तो पीछे से दर्जनों लोग पहुंच गए। उन्होंने चौकी का घेराव करते हुए आरोपितों को छुड़ाने का प्रयास किया।

बवाल की आशंका पर एसीपी समेत कई थाने की पुलिस वहां पहुंचकर चौकी को छावनी में बदल दिया। तब तक सपा विधायक विजमा यादव भी पहुंच गई और कई घंटे तक चौकी में बैठी रहीं।

एसीपी फूलपुर विवेक यादव का कहना है कि कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया था। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours