मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के अंतर्गत अपर निदेशक सूचना ने जूम मीटिंग के माध्यम से जिला सूचना कार्यालयो के कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों के प्रशिक्षण प्राप्त कर मनोवैज्ञानिक रूप से दक्ष हो कार्मिक-अपर निदेशक
ओजस्वी किरण ब्यूरों
लखनऊ । भारत सरकार द्वारा विकसित के आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों माध्यम से विभागीय कार्मिकों की कार्यात्मक क्षमता, कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हें दक्ष बनाया जाये, इस हेतु शासन के निर्देशनुसार 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक प्रदेश में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर निदेशक सूचना अरविन्द कुमार मिश्र ने जूम मीटिंग के माध्यम से जिला सूचना कार्यालयों के कार्मिकों को मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के अंतर्गत आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों के प्रशिक्षण से संबंधित विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई ।
उन्होंने कहा कि विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आईगोट (IGOT) कर्मयोगी प्लेटफार्म पर उपलब्ध पाठयक्रमों में से कम से कम 04 घंटे का प्रशिक्षण जिसमें Ai दक्ष कार्यक्रम के किन्ही 03 कार्यक्रम (IGOT) मार्केट प्लेस से कोई एक पाठयक्रम का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना है।
अपर निदेशक सूचना श्री मिश्र ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि उनका प्रत्येक कार्मिक तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक रूप दक्ष होना चाहिए, ताकि वह आगमी परिवेश की चुनौतियों का सामना दृढ़ता एवं कर्मठता के साथ कर सके। उन्होने कहा कि आने वाला समय तकनीकी का होगा और तकनीक के आधार पर ही दायित्वों का निर्वहन सफलता पूर्वक किया जा सकेगा। इसलिए आवश्यक हो जाता है कि हम तकनीकी एवं मनोविज्ञान रुप से पारंगत होकर आत्मनिर्भर बने और अपने दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर सके। इसी के तहत सरकार द्वारा अपने कार्मिकों की कार्यात्मक क्षमता, कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हे दक्ष बनाये जाने हेतु आईगोट (IGOT) कर्मयोगी पर उपलब्ध पाठयक्रमों की व्यवस्था दी गई है, ताकि कार्मिक इन पाठयक्रमों का प्रशिक्षण प्राप्त कर तकनीकी तौर पर दक्ष होने के साथ-साथ कार्यक्षमता विकास का भी लाभ प्राप्त कर सके।
अपर निदेशक श्री मिश्र ने विभाग के कार्मिकों से कहा कि यह स्वर्णिम अवसर है कि सरकार द्वारा आईगोट पोर्टल (IGOT) के माध्यम से उपलब्ध कराये गये पाठयक्रमों को तन्मयता एवं ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आप को कर्मयोगी साबित करें।
इस अवसर पर सहायक निदेशक चन्द्र विजय वर्मा, सहायक निदेशक अमित कुमार यादव, सूचना अधिकारी महेंद्र कुमार सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।


+ There are no comments
Add yours