थ्रेसर में हाथ फंसने से युवक की दर्दनाक मौत कई टुकड़ों में बंटा शव, गांव में मातम

1 min read

थ्रेसर में हाथ फंसने से युवक की दर्दनाक मौत कई टुकड़ों में बंटा शव, गांव में मातम

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। बहरिया थाना क्षेत्र के मजूरा में मंगलवार दोपहर गेहूं की कटाई करते समय थ्रेशर मशीन की चपेट में आकर 10वीं के छात्र मौत हो गई। छात्र मशीन में फसल डाल रहा था। तभी उसका हाथ फंस गया। फिर मशीन ने उसे अंदर खींच लिया। इससे वह सिर के बल मशीन में चला गया। मशीन में फंसकर छात्र की सिर और धड़े के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसा देखकर आसपास काम कर रहे लोग घबरा गए। तुरंत अपना काम बंद कर दौड़े और थ्रेशर को बंद किया। हादसा इतना गंभीर था कि छात्र धड़ पूरी तरह थ्रेशर में चला गया था। सिर्फ पैर ही बाहर मिले।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहरिया थाना क्षेत्र के मजूरा गांव में राजकुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा सुमित कुमार (18) साल 10वीं क्लास में पढ़ाई करता था। पढ़ाई के साथ दूसरे के खेतों में काम करता था। मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे गांव के रोहित यादव के खेत में थ्रेशर चल रहा था। बारिश और मौसम को देखते हुए रोहित अपने गेंहू की मड़ाई करवा रहे थे। आसपास के खेतों में लोग काम कर रहे थे। सुमित भी थ्रेशर से गेंहू की मड़ाई कर रहा था। उसने गेंहू का बोझ थ्रेशर मशीन में डाला। तभी उसका एक हाथ उसमें फंस गया। सुमित ने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसका दूसरा हाथ भी फंस गया।

कुछ ही सेकेंड में ही उसका सिर भी अंदर की ओर चला गया। थोड़ी ही देर में उसका सिर धड़ से अलग हो गया। भूसे के साथ खून के छींटे निकलने लगे। आसपास के लोग ये देखकर दौड़े और थ्रेशर को बंद किया। जब तक मशीन रुकती, तब तक उसका आधा शरीर खत्म हो चुका था। सिर्फ पैर बच पाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थ्रेशर खुलवा कर शव निकलवाया।

बहरिया थाने के प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची है। लोगों की मदद से थ्रेशर खोलकर शरीर के हिस्से को बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। जिसके खेत में काम चल रहा था और अन्य मजदूरों का बयान लिया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours