मायके में महिला ने पेड़ से लटककर जान दी 

1 min read

मायके में महिला ने पेड़ से लटककर जान दी 

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक विवाहिता महिला ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मनीषा देवी (26 वर्ष) पत्नी संदीप कुमार निवासी सोरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीषा इन दिनों अपने मायके ग्राम गौरा, थाना कौंधियारा में रह रही थीं। बुधवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने घर के पीछे लगे आम के पेड़ में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सबसे पहले घटना की जानकारी उनकी मां सुबेधा को हुई। सुबह उठकर जब वह बाहर गईं, तो उनकी नजर पेड़ पर लटकी मनीषा पर पड़ी और उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। मां की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और यह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। इसके बाद मृतका के पिता इंद्रभान बिंद, भाई प्रेमचंद्र और अन्य परिजन तुरंत पहुंचे और मनीषा के शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना तुरंत कौंधियारा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मनीषा का स्वभाव सामान्य था और किसी तरह की परेशानी की जानकारी पहले सामने नहीं आई थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours