विश्व शांति के लिए एक साथ हुआ नमोकार मंत्र का जाप,जैन अनुयायियों ने मनाया‘विश्व नमोकार महामंत्र दिवस’
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। जैन अनुयायियों द्वारा आज ‘विश्व नमोकार महामंत्र दिवस’ मनाया गया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) के आह्वान पर विश्वभर में यह आयोजन विशेष उत्साह के साथ हुआ।
इसी क्रम में श्री दिगम्बर जैन पंचायती सभा, प्रयागराज एवं जैन महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। यह जाप विश्व कल्याण, शांति और सद्भावना की भावना से किया गया।
कार्यक्रम की विशेषता यह है कि भारत सहित लगभग 108 देशों में एक ही समय पर जैन अनुयायइयों द्वारा नमोंकार महामंत्र का उच्चारण किया गया। जिससे वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
जैन धर्म में नमोकार महामंत्र को अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली माना गया है। जैन महिला मंडल की मंत्री श्रीमती बाला जैन ने बताया कि इस सामूहिक जाप का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न होकर, विश्व में शांति, अहिंसा, सह-अस्तित्व और मानवता के मूल्यों को स्थापित करना है। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर इस आध्यात्मिक पहल को सफल बनाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बाला जैन, खुशबू जैन, संहिता जैन, माधुरी जैन, डाली जैन, रत्न जैन, रिंकी जैन, स्वाति, विभा, निर्मल, राहुल, अरुण और राजेश आदि उपस्थित थे।

+ There are no comments
Add yours