इंटरस्टेट कोडीन सिरप रैकेट के दो सदस्य हुए गिरफ्तार,सोनभद्र पुलिस ने अतरसुइया से दवा कारोबारी बाप-बेटे को उठाया 

1 min read

इंटरस्टेट कोडीन सिरप रैकेट के दो सदस्य हुए गिरफ्तार,सोनभद्र पुलिस ने अतरसुइया से दवा कारोबारी बाप-बेटे को उठाया 

 ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। सोनभद्र में पिछले साल पकड़े गए कोडीन कफ सिरप मामले में सोनभद्र पुलिस ने रविवार रात अतरसुइया में छापा मारकर दवा कारोबारी बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट बांग्लादेश बॉर्डर तक अवैध तरीके से कफ सिरप की सप्लाई करता था।

वैसे दोनों पिता-पुत्र 26 जनवरी को भी गिरफ्तार किए जा चुके थे। तब अतरसुइया पुलिस ने अपने थाने में दर्ज कोडीन कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में ही पकड़ा था। हालांकि तब रिमांड अर्जी मंजूर न होने पर उन्हें जेल नहीं भेजा जा सका था। 25 दिसंबर को अतरसुइया थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुमार वर्मा और उसके पुत्र संस्कार वर्मा के शामिल है, जो प्रयागराज में ओम साईं फार्मास्यूटिकल नाम से फर्म संचालित कर रहे थे। यह कार्रवाई 18 अक्तूबर 2025 को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पकड़े गए दो कंटेनर ट्रकों से जुड़ी है। इन ट्रकों से कुल 1,19,675 शीशियां कफ सिरप बरामद हुई थीं। जांच में सामने आया कि इनमें से 59,675 शीशियां प्रयागराज की इसी फर्म से जुड़ी थीं।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित डिपो के जरिए बड़े पैमाने पर कफ सिरप की सप्लाई करते थे। यह खेप बांग्लादेश सीमा (अगरतला, त्रिपुरा) तक भेजी जाती थी। जांच में यह भी सामने आया कि इस तस्करी नेटवर्क का कनेक्शन नई दिल्ली की वान्या इंटरप्राइजेज से था। कंपनी से कोडीनयुक्त कफ सिरप हासिल कर आरोपियों द्वारा उसे अन्य राज्यों में अवैध रूप से डायवर्ट किया जाता था।

तस्करी को छिपाने के लिए आरोपी कफ सिरप को नमकीन और चिप्स के बिल-पर्चों के जरिए कंटेनरों में छिपाकर भेजते थे, ताकि जांच एजेंसियों को शक न हो।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours