शहर में फायर बिग्रेड कर्मियों ने रैली निकाल कर दिया संदेश

0 min read

शहर में फायर बिग्रेड कर्मियों ने रैली निकाल कर दिया संदेश

आग से बचाव को जागरुक किया, शहीद अग्निशमन कर्मियों को याद किया

ओजस्वी किरण संवाददाता

प्रयागराज। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर प्रयागराज में फायर सर्विस कर्मचारियों ने शहर में जागरूकता अभियान चलाया। शहर की सड़कों पर सायरन बजाती दमकलें गुजरीं तो हर कोई देखने लगा। सुरक्षा का भरोसा दिलाने को रैली निकालने के साथ साथ फायर सर्विस कर्मचारियों ने मुंबई में शहीद हुए 66 बहादुर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया।

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने इस मौके पर रैली निकाल संदेश दिया। शहरियों में सुरक्षा का भरोसा जगाया। फायर सर्विस की अत्याधुनिक गाड़ियों का प्रदर्शन किया गया। आग से बचाव के लिए पंपलेट बांटे गए। चौराहों पर गाड़ियां रोक बताया गया कि फायर सर्विस 24 घंटे सेवा के लिए मौजूद है।

उनके निर्देशों का पालन हर हाल में किया जाए। सिविल लाइंस के अलावा पुराने शहर की सड़कों पर रैली निकाली गई। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने विभाग के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ज्ञात हो कि हर साल 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस या शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 1944 में मुंबई में भीषण विस्फोट में शहीद हुए 66 बहादुर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इसमें ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निशामकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। इसके साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर आग से सुरक्षा, इसके बचाव और मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को शिक्षित किया जाता है और फायर ब्रिगेड के अधिकारी आधुनिक उपकरणों और आग बुझाने की तकनीकों का प्रदर्शन करते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours