गंगा में डूबे दो बालक गोताखोर दोनों को नदी में रहे तलाश

1 min read

गंगा में डूबे दो बालक गोताखोर दोनों को नदी में रहे तलाश

बगिया में आम तोड़ने गए थे प्लान बन गया नहाने का

ओजस्वी किरण ब्यूरों 

प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को गंगा में नहाने गए दो नाबालिग लड़के मंगलवार दोपहर गहरे पानी में डूब गए। इसका पता चलते ही जल पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च आपरेशन शुरू किया। हालांकि अभी तक डूबने वालों का पता नहीं चल सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झूंसी के नैका गांव निवासी 12 वर्षीय अर्पित, 10 वर्षीय लवकुश व एक अन्य बालक मंगलवार दोपहर बाग में आम तोड़ने के लिए गए थे। इसके बाद तीनों गंगा में नहाने के लिए चले गए। इसी बीच एक लड़का पानी में नहीं गया और फिर से आम तोड़ने के लिए चल दिया। जब वह लड़का बाग की तरफ जा रहा था, तभी शोर सुनकर वापस घाट की तरफ भागा। तब तक उसके दोनों साथी गंगा में डूब चुके थे। 

खबर मिलते ही जल पुलिस प्रभारी रविंद्र नाथ अपनी टीम और गोताखोर के साथ मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कराई।

थोड़ी देर में एसडीआरएफ भी पहुंच गई। हादसे का पता चलते ही घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि गायब लड़कों अर्पित और लवकुश की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours