उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषकों के निजी नलकूपों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु 600 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की

1 min read

उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषकों के निजी नलकूपों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु 600 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की 

 ओजस्वी किरण ब्यूरो 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की सुविधाओं में विस्तार हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए भारी-भरकम वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य किसानों को संसाधन संपन्न बनाकर उनकी आय में वृद्धि करना और प्रदेश में दलहन उत्पादन एवं उन्नत बीज संवर्धन को नई गति प्रदान करना है।

कृषि उत्पादन में आशातीत वृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कृषकों के निजी नलकूपों को बिना किसी बाधा के बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्य हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 600 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधे तौर पर लाभ प्राप्त होगा।

इसके साथ ही, राज्य में दलहन के उत्पादन और प्रसार को बढ़ावा देने के लिए ‘उत्तर प्रदेश निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम’ के अंतर्गत 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं, कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से प्रक्षेत्र प्रदर्शन और बीज संवर्धन प्रक्षेत्र योजना के सुचारु संचालन के लिए भी 2 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को उन्नत तकनीक और बेहतर बीज उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours