आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में जी.एच.एस. की आर्यमा सोनकर ने हासिल किए 96.25% अंक
ओजस्वी किरण ब्यूरों
प्रयागराज। संगम नगरी की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शहर के प्रतिष्ठित जी.एच.एस. इंटर कॉलेज की छात्रा आर्यमा सोनकर ने इंटरमीडिएट में 96.25% अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
आर्यमा की इस शानदार उपलब्धि पर उनके घर और स्कूल में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए, आर्यमा ने बताया कि नियमित पढ़ाई और विषयों पर पकड़ बनाने की रणनीति ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। आई.सी.एस.ई. बोर्ड में इतने अच्छे अंक हासिल करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का केन्द्र बना हुआ है। रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही आर्यमा को सगे संबंधी सहित बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

+ There are no comments
Add yours