विधानसभा की चर्चा में शामिल हुए पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन
ओजस्वी किरण ब्यूरो
लखनऊ। विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण व अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए जहां आजम खान अबू आज़मी और वही पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन का भी नाम लिया।
गौरतलब है कि डॉक्टर एसटी हसन को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नेता सदन मनोनीत किया था और नेता सदन मनोनीत होने पर डॉक्टर एसटी हसन ने तमाम सामाजिक मुद्दे उठाए थे जिसमें उनका प्रमुख मुद्दा महिलाओं को 50% आरक्षण देना भी शामिल था ।
महिला आरक्षण के लिए उनकी मांग थी कि आरक्षण में ही आरक्षण दिया जाए जिससे सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। सदन मैं उन्होंने हमेशा सांप्रदायिकता के खिलाफ आवाज उठाई और हिंदुस्तान को गंगा जमुनी तहजीब का गवारा बताया।
नेता सदन के रूप में पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने अपने लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को ही नहीं उठाया बल्कि देश की अनेक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया था ।सदन में हमेशा जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए जाने जाने लगे थे।

+ There are no comments
Add yours