‘बौद्धिक संपदा अधिकार’ विषय पर व्याख्यान सह कार्यशाला का आयोजन
ओजस्वी किरण संवाददाता
प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा आज ‘बौद्धिक संपदा अधिकार’ विषय पर व्याख्यान सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटर यूनिवर्सिटी एक्सीलरेटर सेंटर, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. अविनाश पांडे रहे।
प्राचार्या प्रो. आशिमा घोष एवं महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ असीम मुखर्जी ने अपने वक्तव्य कथन द्वारा उनका स्वागत किया। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ कस्तूरी भारद्वाज ने कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की एवं डॉ अंजलि शिवहरे ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शोधार्थियों को बौद्धिक संपदा अधिकारों से अवगत कराना था। प्रो. अविनाश पांडे ने बौद्धिक संपदा अधिकार के संदर्भ में महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को अनेक नियमों की जानकारी दी और उनसे परिचित कराया। उन्होंने कहा कि हमें अपने शोध कार्य को पेटेंट कराना चाहिए और अपने कार्य को सुरक्षित रखना चाहिए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ऑनलाइन मोड के माध्यम से जुड़े एवं कार्यक्रम से लाभान्वित हुए।

+ There are no comments
Add yours