डॉ. राजेश्वर सिंह के “आपका विधायक आपके द्वार” अभियान से जनसमस्याओं के समाधान को मिली नई गति

1 min read

डॉ. राजेश्वर सिंह के “आपका विधायक आपके द्वार” अभियान से जनसमस्याओं के समाधान को मिली नई गति

डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में 26 जनसमस्याएं प्राप्त, 3 का मौके पर निस्तारण

डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से 181वें बॉयज यूथ क्लब का गठन, मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल वितरण

 ओजस्वी किरण ब्यूरों 

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अर्जुनगंज मंडल के इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड स्थित मलाक, नीलमथा में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित 167वें “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह की जनसेवा आधारित कार्यशैली के चलते यह कार्यक्रम जनता और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस, रोड एवं नाली, आवास योजना (शहरी), आंगनबाड़ी केंद्र, स्ट्रीट लाइट, जलभराव, आयुष्मान कार्ड, स्कूल सौंदर्यीकरण एवं मंदिर में बेंच व हैंडपंप जैसी जनसरोकार से जुड़ी कुल 26 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 3 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए। डॉ. राजेश्वर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को शेष समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।

डॉ. राजेश्वर सिंह की जनकल्याणकारी सोच को आगे बढ़ाते हुए टीएस मिश्रा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें शुगर, बीपी एवं नेत्र जांच शामिल रही। साथ ही 20 लोगों को चश्मे हेतु चिन्हित किया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास लगातार प्रभावी रूप से दिखाई दे रहे हैं।

युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से 181वें बॉयज यूथ क्लब का गठन भी किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया गया।

साइकिल प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी:

• सुश्री हर्षिता पांडे — कक्षा 12वीं — 76.6% अंक

• अमरेंद्र शुक्ला — कक्षा 12वीं — 91% अंक

• हिमांशु धीमान — कक्षा 12वीं — 68.4% अंक

• सुश्री छाया — कक्षा 10वीं — 84.3% अंक

डॉ. राजेश्वर सिंह के जनसंपर्क एवं जनसेवा अभियान को सफल बनाने में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, सेक्टर संयोजक आर पी शुक्ला, पार्षद ब्रजमोहन शर्मा, गंगा भट्ट, मंडल मंत्री अमित कुमार, बूथ अध्यक्ष अशोक सिंह, मनोज कुमार राय, शिव कुमार लोधी, मुकेश सिंह, गोविंद पांडे, गीता गुप्ता, पूनम सिंह, महेश विश्वकर्मा, अमित रावत, राम चंद्र यादव, राम कुमार, तिलेश्वर सिंह एवं पप्पू कनौजिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours