लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रा के लिए पेपर लीक करने के आरोप में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्रों में भारी आक्रोश

1 min read

लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रा के लिए पेपर लीक करने के आरोप में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्रों में भारी आक्रोश

आरोप है कि आरोपी प्रोफेसर फोन कर बातचीत के दौरान  छात्रा से कहा, “डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट किया है, आकर मिलो

प्रोफेसर द्वारा छात्रा पर अनुचित दबाव बनाने और परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का यह मामला जैसे ही उजागर हुआ, विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया

ओजस्वी किरण ब्यूरो

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान (Zoology) विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह पर एक छात्रा के लिए परीक्षा का पेपर आउट करने और उस पर मिलने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद परीक्षा नियंत्रक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस घटना को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

​क्या है पूरा मामला..

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रोफेसर ने BSC फाइनल ईयर की एक छात्रा को कथित तौर पर फोन किया। आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रोफेसर ने छात्रा से कहा, “डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट किया है, आकर मिलो।” प्रोफेसर द्वारा छात्रा पर अनुचित दबाव बनाने और परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का यह मामला जैसे ही उजागर हुआ, विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसका एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

​बड़ा सवाल : जब शिक्षा के मंदिर में मार्गदर्शक ही गलत नीयत रखने लगेंगे, तो बेटियां खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगी? यह घटना सिर्फ परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ नहीं, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान पर भी एक बड़ा प्रहार है।

​प्रशासनिक व पुलिसिया कार्रवाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

​एफआईआर दर्ज होते ही लखनऊ पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए विश्वविद्यालय पहुंची और आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

​पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन मामले की निष्पक्ष जांच में जुट गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें और कौन-कौन संलिप्त है।

​लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में भारी तनाव, छात्रों का प्रदर्शन तेज

​इस शर्मनाक कृत्य की खबर फैलते ही लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आक्रोशित छात्रों ने परिसर में इकट्ठा होकर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सख्त से सख्त सजा की मांग की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

​सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

​घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी आम जनता और छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोग विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और नैतिक मूल्यों पर सवाल उठा रहे हैं। सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस प्रशासन और कोर्ट ऐसे ‘रंगीन मिजाज’ प्रोफेसर को क्या सबक सिखाती है, ताकि भविष्य में कोई और ऐसी हिम्मत न कर सके।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours