हिस्ट्रीशीटर की हिस्ट्रीशीटर ने की गोली मारकर हत्या,फोन करके बुलाया, बातचीत की; दौड़ाकर बरसाईं गोलियां

1 min read

हिस्ट्रीशीटर की हिस्ट्रीशीटर ने की गोली मारकर हत्या,फोन करके बुलाया, बातचीत की; दौड़ाकर बरसाईं गोलियां

 ओजस्वी किरण संवाददाता 

प्रयागराज। मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में गुरुवार सुबह 5 बजे हिस्ट्रीशीटर सक्षम पंडा (28) की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, हमलावर हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ उसे फोन कर घर से 100 मीटर दूर बुलाया और उससे बातचीत की। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर घर लौटकर सीढ़ियों पर खड़ा था, तभी स्कूटी से दोनों हमलावर वहां पहुंच गए। पीछे बैठे हमलावर ने तमंचा निकाला और हिस्ट्रीशीटर को एक गोली मार दी। गोली लगते ही वह गली में भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया। 50 मीटर दूर जाकर उसे दूसरी गोली मारी। हिस्ट्रीशीटर गिर पड़ा, फिर उस पर ताबड़तोड़ तीन और गोलियां चलाई गईं। गोलियों की आवाज सुनकर घरवाले दौड़कर पहुंचे। उन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए। घरवाले हिस्ट्रीशीटर को अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सक्षम पांडा मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर का रहने वाला था। वह घाटों पर पूजा-पाठ कराने का काम करता था। सक्षम की मां ने बताया कि बुधवार रात बेटे ने परिवार के साथ खाना खाया था, इसके बाद सोने चला गया। गुरुवार सुबह किसी का फोन आया, इसके बाद वह घर से चला गया। कुछ देर बाद पता चला कि बेटे की हत्या कर दी गई है। हम लोग मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हिस्ट्रीशीटर को फोन कर घर से 100 मीटर दूर बुलाया और उससे काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद दोनों हमलावर अपने घर की तरफ चले गए। हिस्ट्रीशीटर भी अपने घर पहुंच गया। वह अपने घर की सीढ़ियों पर खड़ा था, तभी पीछे से वापस दोनों हमलावर आ गए और उसे गोली मार दी।

मामले में पुलिस ने एक आरोपी भोले पंजाबी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। भोले भी हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बुधवार को सक्षम ने संगम क्षेत्र में उसकी पूजा-पाठ की गुमटी में आग लगा दी थी। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसलिए गुरुवार सुबह उसने सक्षम को बातचीत के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई और इसी दौरान उसने गोली मार दी।

परिजनों का आरोप है कि 12 मार्च को मालवीय नगर मोहल्ले में सक्षम पांडा पर फायरिंग की गई थी। इस हमले में सक्षम और उसका दोस्त रवि पांडा घायल हो गए थे। मामले में विमल पांडा और भोले पंजाबी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने भोले पंजाबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि विमल पांडा की तलाश में जुटी हुई थी। एक महीने बाद यानी 12 अप्रैल को भोले पंजाबी जमानत पर जेल से बाहर आया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours