प्रयागराज ट्रैक्टर हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत और कई मजदूर घायल

1 min read

प्रयागराज ट्रैक्टर हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत और कई मजदूर घायल

ओजस्वी किरण ब्यूरो, प्रयागराज

​प्रयागराज ट्रैक्टर हादसा के तहत बारा थाना क्षेत्र के गन्ने टोल प्लाजा के पास रीवा रोड पर खेतों में काम करने जा रहे मजदूरों से भरी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। ट्राली के नीचे दबने से दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

​प्रयागराज ट्रैक्टर हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेहुड़रिया गांव और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों से एक किसान का ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर दर्जनों मजदूरों को खेत में काम करने के लिए ले जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर गन्ने बाजार की चढ़ाई के पास पहुंचा, तभी अचानक एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो बैठा। संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई।

 इसे भी पढ़ें :-https://www.bhaskar.com

इस प्रयागराज ट्रैक्टर हादसा जैसी भीषण दुर्घटना में ट्राली के नीचे दबने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक किशोरी और एक वृद्ध महिला शामिल हैं, जो आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखती थीं और सेहुड़रिया गांव की रहने वाली थीं।

प्रयागराज में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद एक घायल महिला को ले जाते ग्रामीण, एंबुलेंस का इंतजार।
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने अपने वाहनों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

​पुलिस और प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य

​घटना की सूचना मिलते ही बारा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कुछ मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस प्रयागराज ट्रैक्टर हादसा की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन बदहवास हालत में अस्पताल और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

​प्रशासनिक प्रतिक्रिया और स्थानीय लोगों की मांग

अधिकारियों की पैनी नजर: बारा तहसील के तमाम आला अधिकारी और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इस प्रयागराज ट्रैक्टर हादसा और पूरी दुर्घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। घायलों का प्राथमिकता के आधार पर उचित इलाज कराया जा रहा है।

 इसे भी पढ़ें :-लालापुर में बड़ा हादसा: मां मसूरियन धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, मची चीख-पुकार

पीड़ितों की मांग: इस हृदयविदारक घटना से आहत पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार से मांग की है कि मृत महिलाओं के परिजनों और गंभीर रूप से घायलों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि इस मुश्किल घड़ी में परिवारों को राहत मिल सके।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours