त्रिवेणीपुरम में NEET की तैयारी कर रही छात्रा रितु शर्मा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, नीट में हो चुका था चयन

1 min read

त्रिवेणीपुरम में NEET की तैयारी कर रही छात्रा रितु शर्मा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, नीट में हो चुका था चयन

​ओजस्वी किरण ब्यूरो

​प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम इलाके में स्थित रिलायंस स्मार्ट सिटी शोरूम के ऊपर बने मकान में सोमवार शाम एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहाँ NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा रितु शर्मा ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खास बात यह है कि सोमवार को ही परीक्षा के तीसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट घोषित हुआ था, जिसमें उसका चयन हो गया था। इसके बावजूद उसने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।  

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता देवराज शर्मा मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं और करीब 6 साल पहले प्रयागराज आकर झूंसी के त्रिवेणीपुरम में अपना मकान बनवाकर बसे थे। वह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से रिटायर्ड इंजीनियर हैं। घटना के दिन सोमवार शाम करीब 7 बजे परिवार के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान रितु दूसरे कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे की ओर भागे, तब अंदर उसे गोली लगी हुई हालत में पाया।  

​सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेन्सिक टीम तत्काल मौके पर पहुँच गई और अंदर से कमरा बंद कर साक्ष्य संकलन व गहन छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया है कि रितु पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के असल कारणों का पूरी तरह पता लगाया जाएगा।  

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours