प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई
बिहार के नए उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर सम्राट चैाधरी और विजय सिन्हा को भी बधाई दी है

ओजस्वी किरण ब्यूरो दिल्ली
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी ओर से बहुत बहुत बधाई’’। उन्होंने लिखा, मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।

+ There are no comments
Add yours