सदस्य विधान परिषद आशुतोष सिन्हा ने पत्रकारों के हित को लेकर उठाए सवाल
ओजस्वी किरण डेक्स लखनऊ
लखनऊ। सदस्य विधान परिषद आशुतोष सिन्हा ने पत्रकारों के हित को लेकर विधान परिषद में पत्रकारों की हित को लेकर आवाज उठाई। कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाए जाने चाहिए। विधान परिषद सदस्य ने पत्रकारों को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए सरकार से आग्रह किया । विधान परिषद में उन्होंने कहा कि पत्रकारों का बीमा पत्रकारों के लिए आवास पत्रकारों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था किए जाने को लेकर सरकार से निवेदन किया । आशुतोष सिंह ने विकास प्राधिकरणों से नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर पत्रकारों को प्लॉट आवास दिए जाने को लेकर सदन में उठाया मुद्दा।

+ There are no comments
Add yours