अमेठी-रायबरेली मे राहुल गाँधी- अखिलेश यादव होगे साथ -साथ 

1 min read

अमेठी-रायबरेली मे राहुल गाँधी- अखिलेश यादव होगे साथ -साथ 

ओजस्वी किरण ब्यूरो अमेठी 

अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने “भारत जोडो न्याय यात्रा ” मे शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा ।आमंत्रण पत्र स्वीकार कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को पत्र लिखकर भेजा है। हमे आमंत्रण स्वीकार है। हम अमेठी-रायबरेली मे भारत जोडो न्याय यात्रा कार्यक्रम मे शामिल होगे। उन्होंने आशा जताई है। कि उत्तर प्रदेश मे यह यात्रा पीडीए की रणनीति से जुडेगी।और “हमारे सामाजिक न्याय” और “परस्पर सहयोग “के अन्दोलन को और आगे ले जायेगी। इण्डिया की टीम और पीडीए की रणनीति जीत का इतिहास लिखेगी। सपा युवा नेता जयसिंह प्रताप यादव का कहना है कि अब तो अमेठी-रायबरेली मे कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के संग सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी भारत जोडो न्याय यात्रा कार्यक्रम मे शामिल होगे। अब तो न्याय के लिए अन्त तक न्याय के लिए लडेगे। फैसला नेताजी का लड़ाई सिपाही लडेगे। पीडीए को इंसाफ मिलकर रहेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours