योगी आदित्यनाथ पर लगातार आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, हाईकोर्ट में याचिका

1 min read

योगी आदित्यनाथ पर लगातार आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, हाईकोर्ट में याचिका

       ओजस्वी किरण ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार आचार संहिता के उल्लंघन किए जाने के आरोपों के संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में रिट याचिका दायर किया है। उन्होने कहा है कि चुनाव आयोग ने आचार संहिता में विभिन्न समुदायों के बीच परस्पर तनाव पैदा करने तथा वोट के लिए सांप्रदायिक भावनाओं पर अपील करने को निषिद्ध किया है। इसके विपरीत योगी आदित्यनाथ वोट हासिल करने के लिए मेरठ, मथुरा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत सहित अपने तमाम चुनावी भाषणों में लगातार अयोध्या, मथुरा, काशी प्रकरण तथा कांवड़ यात्रा के संबंध में टिप्पणियां कर रहे हैं, जो आचार संहिता के प्रस्तर 1 के उपप्रस्तर 1 और 3 का स्पष्ट उल्लंघन दिखता है। अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि उन्होने कई बार चुनाव आयोग से इस संबंध में शिकायत की किंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, अतः उन्होने हाई कोर्ट से चुनाव आयोग को समुचित निर्देश देने के लिए याचिका दाखिल की है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours