हंडिया में मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता ने पत्रकारों संग जमकर खेली फूलों की होली

1 min read

हंडिया में मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता ने पत्रकारों संग जमकर खेली फूलों की होली

ओजस्वी किरण ब्यूरो 

हंडिया प्रयागराज। गुरुवार को 78 लोकसभा क्षेत्र भदोही के भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी मुनेश्वर गुप्ता द्वारा कस्बा हंडिया में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान उनके द्वारा समस्त मीडिया बंधुओं के साथ फूलों की होली खेलते हुए एक दूसरे को बधाई दी गई । इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए मुनेश्वर गुप्ता ने कहा कि पत्रकार ही देश के ऐसे सजग प्रहरी हैं जो दिन रात गर्मी हो या बरसात हर समय 24 घंटे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए छोटी-छोटी खबरों से लेकर देश-विदेश तक की बड़ी खबरों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं जिन्हें देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है जिनका सम्मान करना समस्त देशवासियों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा भी भारतीय जनता पार्टी से 78 लोकसभा क्षेत्र भदोही की सीट पर प्रबल दावेदारी की गई है जहां शीर्ष नेतृत्व के फैसले का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। निश्चित तौर पर वे चुनाव लड़ने की अपनी पूरी तैयारी कर चुके हैं। कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ सिपाही है लगातार वे पार्टी की सेवा करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। बता दे कि मुनेश्वर गुप्ता लगातार भदोही ज्ञानपुर औराई हंडिया प्रतापपुर में अपने समर्थकों के साथ प्रत्येक गांव के घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को बताने का सतत प्रयास जारी रखे हुए हैं साथ ही साथ चुनाव प्रचार भी करने में जी जान से जुटे हुए हैं जहां पर उन्हें भदोही लोकसभा क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार और दुलार भी मिल रहा है। इस मौके पर नंदलाल गुप्ता नंदी कमलेश गुप्ता एस एम रजा अमरजीत बिंद विनोद कुमार पांडेय संजीव त्रिपाठी रवि कांत पांडेय लवकुश शर्मा बीके यादव हज़्ज़ाज़ बिन यूसुफ उर्फ गुड्डू रोशनी मल्होत्रा कविता पूजा ममता सायमा समेत काफी संख्या में मीडिया के लोग मौजूद रहे ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours