जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा महिला मोर्चा ने तय की रणनीति

0 min read

जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा महिला मोर्चा ने तय की रणनीति

महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में पचास प्रतिशत भागीदारी भाजपा ने दी : महेश चंद्र श्रीवास्तव

  ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज 

प्रयागराज। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महानगर महिला मोर्चा की बैठक हुई। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोक सभा प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा भाजपा ने लोकसभा विधानसभा चुनाव में सबसे पहले महिलाओं के लिए पचास फीसदी भागीदारी तय की। कहा कि अधिकार छीनने से मिलता है। महिलाओं का अधिकार महिलाओं के हांथ में ही है। बशर्ते इसके लिए आपको खुद आगे आना होगा।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि महानगर व मंडल अध्यक्ष की पूरी टीम क्षेत्र और प्रदेश की सभी पदाधिकारी बहनें अपनी उपस्थिति जनता के बीच दर्ज कराएं। ताकि जनता के बीच सरकार की योजनाओं का प्रसार बढे। इस मौके पर उन्होनें पीएम मोदी जी के कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में राजेंद्र मिश्रा ने महानगर महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष शशि वाष्र्णेय, जिला महामंत्री रीता सिंह, मीडिया प्रभारी चन्द्रा अहलूवालिया, अर्चना शुक्ला, काशी क्षेत्र मंत्री वंदना सिंह, वंदना शर्मा, संगीता गोस्वामी, गीता विश्वकर्मा, कल्पना शर्मा, अंजलि गोस्वामी, रीता पासी, महिला मोर्चा महानगर की टीम एवं समस्त पंद्रह मंडल अध्यक्ष स्वारिका भारद्वाज, सीमा श्रीवास्तव, शिखा खन्ना, प्रिया कैथवास, कंचन लता, आंचल ओझा, स्वाति गुप्ता, काजल पटेल, सोनी गुप्ता, गीता श्रीवास्तव, रेखा कनौजिया, आभा भारती एवं मंडल की पूरी टीम के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की रणनीति तय की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours