अपहरण के बाद हत्या कर शव को दफन करने के मामले में चार अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल

0 min read

अपहरण के बाद हत्या कर शव को दफन करने के मामले में चार अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल

ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज 

प्रयागराज। थरवई पुलिस ने अपहरण करने के बाद एक युवक की हत्या कर शव को दफन करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। वारदात से इलाके में सनसनी फैली है। इस्माइलगंज टिकुरी गांव निवासी लालमनी पटेल पुत्र अमृतलाल को 27 अप्रैल गांव के ही लोगों ने गारापुर चौराहे से अगवा कर लिया था। लालमणि की पत्नी रेखा पटेल ने थरवई थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज कर अपना जाल बिछाया तो 28 अप्रैल को टिकुरी, एयरपोर्ट निवासी अनिल पटेल पुत्र लाल जी घुरपुर थाना क्षेत्र के सुजावन देव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अनिल पटेल की निशानदेही पर अपहृत लालमनी पटेल हत्याकांड का खुलासा हो गया। लालमणि के शव को लालापुर थाना अंतर्गत नगरवार घाट यमुना नदी के किनारे रेत में गड़ा हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर धारा 302,201 और 120 बी की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त अनिल पटेल ने बयान के आधार पर तीन और घटना को कारित करने वाले अभियुक्तों को दबोच लिया गया। जिसमें लालजी पटेल निवासी टिकुरी थाना एयरपोर्ट, कमलेश पटेल निवासी शिवपुर पड़िला,थरवई और विजय बहादुर पटेल निवासी दयालपुर सोरांव को गिरफ्तार कर हत्याकांड में शामिल चारों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया। मृतक का अभियुक्तों से पुराना विवाद बताया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours