निमंत्रण से घर आ रहे युवक पर राड से हमला, गंभीर रूप से घायल

0 min read

निमंत्रण से घर आ रहे युवक पर राड से हमला, गंभीर रूप से घायल

 ओजस्वी किरण ब्यूरो प्रयागराज 

हंडिया। उतरांव थाना क्षेत्र के एकडला गांव के पास हाईवे पर गुरुवार की रात अज्ञात लोगों ने एक युवक पर राड से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। युवक निमंत्रण से अपने घर जा रहा था। मुलनापुर गांव निवासी लालचंद यादव का बेटा कृष्ण कुमार यादव 17 वर्ष जो गुरुवार की रात चैमलपुर बहरिया से निमंत्रण खाकर घर आ रहा था। बताया कि वह जैसे ही उतरांंव के एकडला गांव के पास पहुंचा था तभी कई लोगों के द्वारा उसे बदमाश समझ कर लोहे की राड से पीटने लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी प्रकार मोबाइल से फोन के द्वारा युवक के घर सूचना हुई तो रोती बिलखती मां पुलिस से फोन करके घटना के संबंध में अवगत कराया। पीड़ित माँ पुलिस के साथ मौके पर पहुंची तो उसका बेटा लहूलुहान स्थिति में जमीन पर गिरा पड़ा था। पिटाई के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल सैदाबाद भेजा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours